Teena Chettri
December 06, 2019
0
कई लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं तो कई वजन बढ़ाने के लिए। ऐसा देखने में आता है कि जिम जाने पर वजन कम तो हो जाता है लेकिन सुडौल, मजबूत शरीर के साथ वजन बढ़ाने की चाहत में जिम जाना उतना कारगर नहीं सिद्ध हो पाता। कहा भी जाता है कि लोहा उठाने से व्यक्ति पहलवान नहीं बनता बल्कि अच्छा खाना खाने से बनता है। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे ना केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि शरीर मजबूत होकर सुडौल भी दिखने लगेगा।
![]() |
| अंडा प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। |
बादाम- सर्दियों में बादाम खाना ना केवल फायदेमंद है बल्कि दिमाग के लिए तो यह रामबाण औषधि है। बादाम के कई फायदे हैं। और जहां तक वजन बढ़ाने की बात है बादाम एक शानदार वेट गेन का सोर्स है। आप 3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर और सुबह पीसकर दूध में घोलकर इसका सेवन करने से एक महीने के अंदर आपका वजन बढ़ा जाएगा।
वजन का कनेक्शन लाइफ स्टाइल से भी है। वजन बढ़ाने के लिए जितना अच्छा खाना जरूरी होता है उतनी ही अच्छी लाइफ स्टाइल भी जरूरी है। अच्छी दिनचर्या का मतलब है टाइम से नाश्ता, लंच और रात का खाना। भूख लगने पर अच्छा स्नैक्स लेना और सही समय पर पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी आपके वजन को बढ़ाने में सहायक होता है।
नोटः वजन बढ़ाने और शरीर सुडोल बनाने के लिए घरेलू नुस्खों को दर्शाता यह लेख आपकी जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नोटः वजन बढ़ाने और शरीर सुडोल बनाने के लिए घरेलू नुस्खों को दर्शाता यह लेख आपकी जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।




















